Friday, April 10, 2009

एक जूता मुझे भी मारो

दोस्तों, ये मेरी सबसे पहली पोस्ट है इस ब्लॉग पर...समझ नहीं आ रहा था क्या लिखूं और क्या न लिखूं.. पर हां कुछ बातें, कुछ वाकये दिल की तह तक सुई चुभा जाते हैं...और जब तक उन्हें बाहर न लाऊंगा दिल पर एक बोझ सा बना रहेगा...बहरहाल अपना रोना रोऊंगा तो पूरा पेज भर जायेगा और बात भी पूरी नहीं होगी... पिच्छले कुछ दिनों से मन बहुत आह़त था और ऊपर से इस जूते के किस्से ने तो जले पर नमक ही छिड़क दिया ...अब अपनी बात रखने के लिए इससे अच्छा टॉपिक हो ही नहीं सकता था. और ये पोस्ट भी उस्सी का नतीजा है. और हाँ, एक शुक्रिया आपका भी बनता है सर जी, आपकी प्रेरणा और बढ़ावे के बगैर आज मैं इस फोरम पर अपना ब्लॉग नहीं लिख पाता. thank u sirji. :)

एक जूता मुझे भी मारो

मैं हूँ आम आदमी

कभी बरगलाया जाता हूँ,

कभी भड़काया जाता हूँ,

मैं हूँ आम आदमी...

मैं हिन्दू हूँ तो कभी मुसलमान

मुझसे शर्मसार है हिंदुस्तान

अपने ही लोगों को काटा हैं मैंने

धर्म-प्रान्त में इस देश को बांटा है मैंने

मैं बिहारी हूँ, मैं मराठी हूँ, मैं मलयाली हूँ

सच पूछो तो दिमाग से खाली हूँ

मैं हूँ आम आदमी

एक जूता मुझे भी मारो...

अरे मैंने तो बेचा है अपना वोट

जहाँ दिखे हरे करारे नोट...

जो चूसते हैं मेरा खून,

मैंने चुने हैं ऐसे लोग,

आँखों में धुल झोंककर,

रहे हैं सत्ता सुख भोग.

मैं हूँ आम आदमी

एक जूता मुझे भी मारो...

इंडिया का इंडेक्स करप्शन में हाई है

ये इज्जत मैंने ही तो इस देश की बढ़ाई है

फाइलों को आगे बढाने के लिए देनी पड़ती है रिश्वत

100-200 देकर निकल जाने में समझता हूँ शराफत

झूठ नहीं बोलूँगा, काम निकालना जानता हूँ मैं...

पर अब ऐसा ना हो इसलिए

एक जूता मुझे भी मारो...

ताकि फिर कभी न चुनूं मैं

एक नाकारा लीडर

ताकि फिर दंगों की आग में

जले न कोई घर

ताकि फिर न पीना पड़े

ग़रीबी-लाचारी का ज़हर

ताकि फिर न फैला सकें

घूसखोरी अपने पर

ताकि फिर किसी का उल्लू सीधा न हो

मुझे बरगलाकर

ताकि फिर भाई-भाई ना लड़े

किसी के उकसावे पर

ताकि...ताकि मेरे देश को नाज़ हो

मुझ पर...!!!

मैं हूँ आम आदमी...!

9 comments:

  1. याद है कुछ साल पहले एक बात कही थी "अपनी मिटटी को मत भूलना", मुझे फक्र है कि आज तेरे एक-एक लफ्ज़ से उसी मिटटी की महक आ रही है... अच्छा काम कर, हम सब हमेशा तेरे साथ हैं...!! जीता रह, भरपूर रह...

    ReplyDelete
  2. Mast Likha hai bhai...
    Chha gaye tum to.... Khair tum to pahle se hi chhaye huye ho...

    ReplyDelete
  3. hey
    nice blog. i liked it.
    somebody has to open eyes of local public and come in front and take initiative to change the world.
    hum log likhte reh jayenge lekin kisi ko koi farak nahi padega.
    likhne ka koi positive nateeja bhi hona chahiye...
    sahi bola ya galat???
    anyways...
    i liked your blog...keep writing n encourage others to write.....

    Remya

    ReplyDelete
  4. mere dost, chalo tum ne apni blog shuru kar di. Badhiya hai.Aur uska pehla panna...pehlay post bahut hi 'kamaal' ka likha. Wah!:)

    Maine teri kai kavita sunhi hai..aur tumhare andar woh 'aag':) dekhi hai...
    jaise ki maine kaha tha...ki tum 'javed akhtar in the making ho' aur mere shabd yaad rakhna...aane wale kuch hi saalon main tum 'bollywood' pe cha jaogay aur bahut saare filmfare awards le kar jaogay-lyrics and script dono ke...yeh meri bhawishwadi hi nahi meri dua hai, mere dost.

    Shabaash Feydeka..:P

    Nanhi chidia khush hui :)

    ReplyDelete
  5. @sirji
    aapki har baat yaad hai mujhe...iss mitti ke liye to kuchh bhi kar jayenge...filhal sirf baatein hi kar pate hai...zindagi mein wo muqaam bhi aayega jab sirf baat hi nahi kaam bhi kar payenge hum iss mitti ke liye...!!!
    aur aapka sath toh hai hi... :)

    @ sneh and remya
    thanx a lot.
    @ CHAVA
    nanhi chidiya ki khushi mein hi hamari khushi hai :)...bahut bahut shukriya iss hosla aafzaai ke liye...dua kijiye aap ki bhavishyavaani sach ho jaye :)
    thanx.

    ReplyDelete
  6. Mera bas chalta to aapko ghar aake badhai deta aur gale laga leta leki dilli se mumbai duur hai so filhaal aapko online standing ovation de sakta hoon...bas aise hi aap likhte aur desh ko badalne pe majboor kar do!

    ReplyDelete
  7. thnx anup...koi baat nahi aap jab bhi mumbai aaye hum gale milenge...:) khair likhna toh band nahi hoga...haa ye zarur kahunga, ye to sirf ek prayas hai aur issme ab bhi kafi kuchh improve kiya ja sakta hai...thanx again bhai!!!

    ReplyDelete
  8. Rituraaj babu, bahut bahut badiya! Perchik.

    ReplyDelete
  9. Rituraj!!! I loved it!! I had read it before...but hadn't commented... it's really nice.

    ReplyDelete