Friday, May 8, 2009

एक टीस...!!!

ये रचना मैंने कुछ साल पहले लिखी थी. आज पुराने कागज़ातों को खंगालते हुए जब इस पर नज़र पड़ी तो मैंने सोचा क्यों न इसे आप लोगों के बीच लाया जाये....ये एक उस लड़की के मन के भाव हैं जो अभी पैदा भी नहीं हुई और वो ये जानती है कि वो कभी आँख भी नहीं खोल पायेगी...ये हमारे समाज की विडंबना ही है कि जहाँ नारी को देवी का स्वरुप माना गया है वही आज कन्या भ्रूण हत्या जैसे कृत्य भी हो रहे हैं...जहाँ बच्चियों को या तो जन्म लेने से पहले ही मार दिया जाता है या बाद में... २१ वी सदी में क़दम रखने वाले हमारे समाज में आज भी ये बुराई अपने पैर जमाये खड़ी है...और यहाँ हम यह कह कर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं कि इस तरह की घटनाएं सिर्फ़ अनपढ़ और निचले स्तर के लोगों में ही होती है...क्योंकि पंजाब, हरयाणा, राजस्थान में ऐसे कई केसेस नज़र में आये हैं जहाँ पढ़े-लिखे लोग भी अपनी आने वाली संतान लड़की है जानकर, उसके जन्म लेने से पहले ही उसका गला घोंट देते हैं....नीचे लिखी ये चन्द लाइंस पढ़कर अगर आपके मन में उस बच्ची के प्रति थोड़ी सी भी सहानुभूति जागे तो मैं समझूंगा मेरा काम सफल हुआ... ये कुछ सवाल हैं जो एक अजन्मी बेटी अपनी माँ से पूछ रही है. यह एक फरियाद है, दर्द है, एक टीस है....और ये टीस मैं अकेले सहन नहीं कर सकता..:(

हे माँ
मैंने देखी है दुनिया तेरी निगाहों से
पर क्यों..
चलने से पहले उखड गए क़दम राहों से
जिन आँखों में संवरना काजल था
जिन हाथों को थामना तेरा आँचल था
ख़त्म हो गए...
कुचल गए वो मचलते अरमान
ओझल हो गया वो उम्मीदों का आसमान
समझ ना पाया मेरा ये कोमल ह्रदय
क्यों ना हो पाया मेरी सुबह का उदय
रोशनी को तरसती खुल ना पाई मेरी पलक
कैसी हो तुम..?
देख ना पाई तुम्हारी एक झलक
क्यूँ...?
क्यूँ कर दिया मुझको खुद से अलग
क्यूँ कर दिया तेरी कोख ने ये फ़रक
रोया तो था तेरे दिल का कोई कोना
फिर क्यूँ किया ममता का आँगन सूना
हाँ,
मैंने देखी है दुनिया बस तेरी ही निगाहों से
चलने से पहले उखड गए क़दम राहों से...

16 comments:

  1. Bahut khoobsurat hai!
    Aur sachh bhi. I am really moved, Ritu!

    ReplyDelete
  2. Shabash beta...yaad hai woh din jab tune yeh likhi thi... God bless u..!!

    ReplyDelete
  3. Behad dardeelee rachnaa..gar mere kavita blogpe jaayen,to isee vishayko leke likhee rachnaa payenge...

    kavita-thelightbyalonelypath.blogspot.com

    ReplyDelete
  4. Shayad mere any blogme aapko ruchee hai...kul 13 hain, jinka vishayanusaar vibhajan kiya hai..:

    lalitlekh-thelightbyalonelypath.blogspot.com

    kahanee-thelightbyalonelypath.blogspot.com

    aajtakyahantak-thelightbyalonelypath.blogspot.com

    dharoahar-thelightbyalonelyspot.blogspot.com

    baagwaanee-thelightbyalonelypath.blogspot.com

    ReplyDelete
  5. ठीक-ठाक शुरूआत कविता लेखन की...
    वाकई में..पेचीदा हैं अंदाज़ आपके...पर सब जाहिर भी हैं...

    शुभकामनाएं..........

    ReplyDelete
  6. Sunder Pyare bhai,sunder ,kya bhavnayen vyakt hui kavita mey,badhai aur shubh kamnayen

    ReplyDelete
  7. सुन्दर रचना.

    चिट्ठाजगत में आपका स्वागत है.......भविष्य के लिये ढेर सारी शुभकामनायें.

    गुलमोहर का फूल

    ReplyDelete
  8. sabse pahle aap sabka iss housla afjai ka shukriya...:)
    @chava: aap khush hai toh hum bhi khush hai ji..!!
    @sirji: haa mujhe wo din aaj bhi yaad hai and ppl askd me why u write abt this kinda serious matter and i told them jo main dekhta hu, wo hi likhta hun...!!!aur meri nazar ko paina krne mei aapka bhi bahut bada haath hai...THNK U SIRJI!!
    @shama ji: mujhe behad khushi hui aapne meri kavita ko saraha...bahut-bahut shukriya:)
    aapka blog puri tarah se to nahi padh paya par ye wada hai pdhunga zarur...shukriya:)
    @ravi kumar ji: iss sarahna ke liye bahut-bahut dhanyavad:)
    @Dr. bhupendra ji and CHANDAN JHA JI: mujhe dili khushi hui ki hindi blog jagat se jude aap logon ne mere blog ko visit kiya aur mere karya ko saraha...aagey bhi main aisi hi mehnat karta rahunga aur aur aap logo ki kasouti par khara utarunga....bahut-bahut dhanyavaad...aasha hai aap sabka sath yun hi milta rahega:)

    ReplyDelete
  9. स्वागत है...शुभकामनायें.

    ReplyDelete
  10. हिंदी ब्लॉग की दुनिया में आपका तहेदिल से स्वागत है....

    ReplyDelete
  11. बहुत सुन्दर लिखा है। बधाई स्वीकारें। मेरे ब्लोग पर आने की जहमत उठाएं। शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  12. बहुत सुंदर…..आपके इस सुंदर से चिटठे के साथ आपका ब्‍लाग जगत में स्‍वागत है…..आशा है , आप अपनी प्रतिभा से हिन्‍दी चिटठा जगत को समृद्ध करने और हिन्‍दी पाठको को ज्ञान बांटने के साथ साथ खुद भी सफलता प्राप्‍त करेंगे …..हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

    ReplyDelete
  13. बहुत अच्छा लिखा है . मेरा भी साईट देखे और टिप्पणी दे
    वर्ड वेरीफिकेशन हटा दे . इसके लिये तरीका देखे यहा
    http://www.manojsoni.co.nr
    and
    http://www.lifeplan.co.nr

    ReplyDelete
  14. aap sabka tahedil se shukriya...aap sabne apna kimti waqt nikal kar mere blog ko padha aur meri lekhni ko saraha...!!:)iiske liye aap sabka aabhari hun.
    aasha karta hun aagey bhi aap sabka saath milta rahega...abhi to qaarvaan shuru hua hai!!!:)

    ReplyDelete